भोपाल। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विजनरी लीडरशिप पर पूरा विश्वास है। अयोध्या एवं अयोध्या की जनता के विकास के प्रति मोदी जी का समर्पण और त्याग अद्वितीय है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में न केवल अयोध्या बल्कि देश का इतिहास व संस्कृति दोनों महान बनेंगे।
यह बात मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीय के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या विजन डाक्यूमेंट पर की गई चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अयोध्या हमारे आराध्य भगवान राम की जन्मभूमि वैभवशाली इतिहास संस्कृति और परंपराओं को अपने आप में संजोए हुए हैं। अयोध्या हमारी पहचान है और इसी पहचान के संरक्षण तथा समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक विज़नरी लीडर हैं और ये भारत के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमें पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। अयोध्या विकास के प्रति उनका समर्पण अभूतपूर्व है। उनके मार्गदर्शन में अयोध्या विज़न को परंपरा, संस्कृति, जीवन मूल्यों व समग्र अयोध्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। कोई देश या संस्कृति इसी तरह महान बनती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की पवित्र जन्मभूमि में पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक सुविधाओं के विकास के साथ आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। अयोध्या की विशिष्टताओं, मूल्यों को भी अक्षुण्ण रखा जायेगा। इस अप्रतिम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन!


More Stories
*यू,*पी,*स्टेट *में *एक *अस्पताल है, जिसे लोग,उमाशंकर दीक्षित पुरुष अस्पताल जिला उन्नाव,के हते हैं,ईश्वरीय तुल्य है, डॉक्टर संजय वर्मा यूनिट 42 जी को मैं ने देखा समझा और जाना मैं विश्वास करता हूं आप भी विश्वास करें सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज होता है कहीं मत जाएं सरकारी अस्पताल में अपना अच्छा इलाज करवाया जय हिंद जय भारत जय भारत माता******️*
आओ पेड़ लगाए धरती पर हरियाली लाइन हम सब भारतवासी मिलकर अपना अपना फर्ज निभाना आओ हम सब पेड़ लगाए
जिला, उन्नाव, से, एक, संदेश