भोपाल। सूबे में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान जारी है। राजधानी भोपाल में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक पार्क की 10 हजार वर्गफीट जमीन लघु उद्योग भारती नामक संस्था को आवंटित किए के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को दिग्विजय सिंह की अगुआई में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन करने पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस ने बैरिकैडिंग करके कांग्रेसियों को रोका। इससे एक दर्जन कांग्रेसियों को मामूली चोट आई। इस दौरान कांग्रेसियों को आगे बढऩे से रोकने पर दिग्विजय सिंह की मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों से बहस भी हुई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर केनन का इस्तेमाल किया।
इंडस्ट्रियल एरिया में 10 हजार वर्ग फ़ीट जमीन आरएसएस समर्थित एनजीओ को अलॉट करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता तो पीछे हट गए लेकिन दिग्विजय सिंह बेरिकेड पर डटे रहे और भीगते रहे। दिग्विजय सिंह के साथ पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इंडस्ट्रीयल एरिया में पार्क के लिए जमीन आवंटित की गई थी। अब शिवराज सरकार इसे संघ से संबद्ध एनजीओ को दे रही है। हम यह नहीं होने देंगे। यदि उन्हें जमीन देना ही है तो अचारपुरा समेत शहर में किसी अन्य जगह पर दे दें। दिग्विजय सिंह की माने तो प्रदेश सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दे कि शनिवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आपत्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा के सदस्य दिग्विजय सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक करके जमीन का आवंटन निरस्त कराने का भरोसा दिलाया था। इधर गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र को रविवार सुबह आठ बजे से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ इसे छावनी में तब्दील कर दिया। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस मुस्तैद हो गई। डीआइजी इरशाद वली भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे।


More Stories
*यू,*पी,*स्टेट *में *एक *अस्पताल है, जिसे लोग,उमाशंकर दीक्षित पुरुष अस्पताल जिला उन्नाव,के हते हैं,ईश्वरीय तुल्य है, डॉक्टर संजय वर्मा यूनिट 42 जी को मैं ने देखा समझा और जाना मैं विश्वास करता हूं आप भी विश्वास करें सरकारी अस्पताल में अच्छा इलाज होता है कहीं मत जाएं सरकारी अस्पताल में अपना अच्छा इलाज करवाया जय हिंद जय भारत जय भारत माता******️*
आओ पेड़ लगाए धरती पर हरियाली लाइन हम सब भारतवासी मिलकर अपना अपना फर्ज निभाना आओ हम सब पेड़ लगाए
जिला, उन्नाव, से, एक, संदेश