भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक पद्धति है और पार्टी उसी पद्धति पर काम करती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना चाहिए। हर कार्यकर्ता किसी ना किसी काम में लगा हो और वह उस काम की पद्धति को समझ सके यह पार्टी की हमेशा प्राथमिकता रहती है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम मिलना चाहिए।
कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नाराजगी वाले मामले पर बीडी शर्मा ने कहा कि यह बात तो अरुण यादव ही कह सकते हैं। उन्होने कहाँ की ग्वालियर में गोडसे वाले मामले पर अरुण यादव ने कुछ कहाँ था उसी की खीच कमलनाथ निकाल रहे रहें।
कमलनाथ के आखिर के 3 दिन वाले चुनाव हारने वाले बयान पर तंज कसते हुए बीडी शर्मा ने कहा कि आखिर कमलनाथ जी ने यह बात स्वीकार कर ली है कि वह उनकी हवाबाजी के चलते ही चुनाव हारते हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपने विपक्ष को कभी कमजोर नहीं मानता है। भाजपा अपने काम अपने संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव लड़ती है और चुनाव जीती है।
बीडी शर्मा ने आगे कहा कि जब कमलनाथ मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री थे तो वह हवा में थे या नहीं थे उन्हें बताना चाहिए। वह वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल पर बैठकर सिर्फ हवाबाजी करते थे। उसका जवाब उन्हें जनता ने दिया है।
More Stories
आओ पेड़ लगाए धरती पर हरियाली लाइन हम सब भारतवासी मिलकर अपना अपना फर्ज निभाना आओ हम सब पेड़ लगाए
जिला, उन्नाव, से, एक, संदेश
*पुलिस सहायता संगठन पी एस एस जो रहे सच्चाई के साथ 🚨,🚓,,🚔,,आज दिनांक 21 मार्च को डी नेशनल हेल्पिंग हैंड संस्था की टीम ने नौशाद हाशमी की अध्यक्षता में रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया,,कार्यक्रम में टीम के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदीश पंत और एस. आई. सुनील सती तथा ट्रैफिक पुलिस के अन्य साथी मौजूद रहे सत्यमेव जयते जय हिंद जय भारत जय भारत माता**🦚***🦢***🖊️**